हिमाचल डेस्क: क्षेत्रीय विद्युत विभाग ने कल 13 दिसंबर को कुछ गांवों में योजनाबद्ध रूप से बिजली आपूर्ति बाधित होने की सूचना जारी की है। वरिष्ठ कार्यकारी अभियंता विद्युत, ताशी छोडुप नेगी ने बताया कि यह कदम 66 के.वी. भोकतू-अकपा ट्रांसमिशन लाइन और 22 के.वी. अकपा-खारो फीडर में आवश्यक मरम्मत और सुधार कार्य के चलते उठाया गया है।
ताशी छोडुप नेगी के अनुसार, 66/22 के.वी. सब-स्टेशन अकपा में मुरम्मत का कार्य चल रहा है। इसके लिए 66 के.वी. भोकतू-अकपा ट्रांसमिशन लाइन को योजनाबद्ध तरीके से बंद किया जाएगा। साथ ही 22 के.वी. अकपा-खारो फीडर के मार्ग में बदलाव कर सुरक्षा दूरी बनाए रखने के उपाय किए जाएंगे। यह सुनिश्चित करने के लिए कि कार्य सुरक्षित और प्रभावी तरीके से संपन्न हो, पूरे दिन बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विद्युत विभाग ने बताया कि 13 दिसंबर को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक पूह और स्पीति ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले सभी गांवों में बिजली नहीं रहेगी। विभाग ने ग्रामीणों और उपभोक्ताओं से सहयोग करने और आवश्यकतानुसार अपने उपकरणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है।
विद्युत आपूर्ति में यह अस्थायी व्यवधान कार्य की सुरक्षा और सुधार को ध्यान में रखते हुए आवश्यक है। विभाग ने आश्वासन दिया कि कार्य संपन्न होने के बाद बिजली आपूर्ति पुनः सामान्य हो जाएगी। ग्रामीणों से अपील है कि वे इस दौरान अनावश्यक बिजली उपयोग से बचें और अपने दैनिक कार्यों की योजना उसी अनुसार बनाएं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...