हिमाचल डेस्क : रोहड़ू उपमंडल और इसके आसपास के क्षेत्रों में रविवार, 9 नवम्बर को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह शटडाउन हाटकोटी फीडर की एच.टी. लाइन पर आवश्यक रखरखाव और मरम्मत कार्य को लेकर लिया जा रहा है। विद्युत उपमंडल टिक्कर के सहायक अभियंता ने बताया कि यह कार्य सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक या फिर कार्य पूर्ण होने तक जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि इस अवधि के दौरान उपमंडल टिक्कर और उपमंडल रोहड़ू के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। प्रभावित क्षेत्रों में उपमंडल टिक्कर के झड़ग-बराल, चेबड़ी, चैनू, अर्शाटा, पोकटा व कली शामिल हैं। वहीं, उपमंडल रोहड़ू के धारा, करासा, बाहली, तौदाली, संदौर व बंछूना सहित आसपास के क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
सहायक अभियंता ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस दौरान अपने विद्युत उपकरणों को सुरक्षित रखें और अनावश्यक रूप से बिजली का उपयोग करने का प्रयास न करें। उन्होंने कहा कि यह शटडाउन उपभोक्ताओं को बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह कार्य मौसम की अनुकूलता पर निर्भर करेगा। यदि मौसम प्रतिकूल रहा, तो रखरखाव कार्य को आगे भी टाला जा सकता है। विभाग ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि उपभोक्ता निर्धारित समय में बिजली कट को लेकर आवश्यक तैयारियां कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। विभाग के अनुसार, रखरखाव कार्य पूरा होने के बाद प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति को जल्द बहाल कर दिया जाएगा।

