Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Himachal Pradesh: हाईकोर्ट के आदेशानुसार 60 साल पुराना मंदिर गिराया गया

December 29, 2024

Himachal Pradesh: हाईकोर्ट के आदेशानुसार 60 साल पुराना मंदिर गिराया गया

हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश के सुजानपुर से थुरल हाईवे पर कुठेड़ा क्षेत्र में शिव और शनि देव मंदिर को हाईकोर्ट के आदेशानुसार अतिक्रमण की जद में आए वर्षों पुराने मंदिर को गिरा दिया गया। एक व्यक्ति की शिकायत के बाद प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में लोक निर्माण विभाग की ओर से यह कार्रवाई की गई।

मंदिर के साथ ही एक व्यक्ति के मकान के छज्जे को भी तोड़ा गया है। मकान का यह छज्जा भी अतिक्रमण के दायरे में आ रहा था। मंदिर को गिराने के लिए जैसे ही लोक निर्माण विभाग प्रशासन और पुलिस के साथ पहुंचा वैसे ही ग्रामीणों का विरोध शुरू हो गया। ग्रामीण मंदिर गिरने की विरोध में सड़क मार्ग पर उतर आए।

इनका कहना था कि यह मंदिर लगभग 60 साल पुराना है तथा क्षेत्र के लोगों की आस्था का प्रतीक है। पहले यहां पर सिर्फ मूर्तियां ही होती थीं लेकिन लोगों ने आपसी सहयोग से इस मंदिर का निर्माण करवाया था। ग्रामीणों ने यहां तक कहा कि यदि मंदिर को गिराया गया है तो फिर इलाके की पूरी तख्तीस की जाएगी और जिन लोगों ने सरकारी भूमि पर कोई निर्माण किया है उसे भी हटाया जाए।

ग्रामीणों का कहना था कि मंदिर को इस तरह से नहीं हटाया जाना चाहिए। आस्था से जुड़े मंदिर को हटाने से पूर्व परिस्थितियों को भागते हुए लोक निर्माण विभाग ने पुलिस विभाग की मदद ली थी। ग्रामीणों के आक्रोश को शांत करने के लिए तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे। लोगों के विरोध के बीच अतिक्रमण के दायरे में आए मंदिर को गिरा दिया गया।

ये भी पढ़ें- समुद्री सुरक्षा से उड़ानों तक स्थिति सामान्य, 24 घंटे में 49 समेत 2,729 भारतीय नाविक लौटे देश

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें