Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिमाचल विधानसभा सत्र के चलते शिक्षा विभाग की छुट्टियों पर रोक, आदेश जारी

February 10, 2026

हिमाचल विधानसभा सत्र के चलते शिक्षा विभाग की छुट्टियों पर रोक, आदेश जारी

हिमाचल डेस्कः प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 16 फरवरी से शुरू हो रहा है। इसे देखते हुए स्कूल शिक्षा निदेशालय ने विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियों व टूअर पर रोक लगा दी है। निदेशक स्कूल शिक्षा विभाग आशीष कोहली की ओर से मंगलवार को इस संबंध में आदेश जारी किए गए।

आदेशों में कहा गया है कि विधानसभा सत्र के दौरान अधिकारियों और उनके अधीन कार्यरत कर्मचारियों को रविवार सहित अन्य छुट्टियों में भी ड्यूटी के लिए बुलाया जा सकता है। सत्र के दौरान संबंधित अधिकारियों को प्रतिदिन सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक कार्यालय में उपस्थित रहना होगा।

ये भी देखें :-

विधानसभा प्रश्नों के जवाब समय पर देने के निर्देश

विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि विधानसभा में शिक्षा विभाग से जुड़े सभी प्रश्नों के जवाब समय पर तैयार होने चाहिए। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को पूरी और अद्यतन जानकारी अपने पास रखनी होगी।

यह जानकारी तैयार रखने के आदेश

अधिकारियों को पिछले तीन वर्षों के दौरान विभाग में हुई नई भर्तियों, पदोन्नतियों और सेवानिवृत्तियों का विवरण तैयार रखने को कहा गया है। इसके अलावा खाली पदों की संख्या, शिक्षकों के तबादलों की जानकारी और जनजातीय क्षेत्रों में भेजे गए शिक्षकों का पूरा ब्यौरा भी तैयार रखना होगा। साथ ही शिक्षक व गैर-शिक्षक कर्मचारियों के रिक्त पदों, प्रस्तावित भर्तियों और इन्हें भरने के लिए राज्य लोक सेवा आयोग व राज्य चयन आयोग को भेजे गए पत्रों की जानकारी भी मांगी गई है। कंप्यूटर शिक्षक, पीटीए, एसएमसी शिक्षकों समेत अन्य संबंधित बिंदुओं पर भी विवरण तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं।

कोताही नहीं होगी बर्दाश्त

विभाग ने स्पष्ट किया है कि विधानसभा कार्य से जुड़े कर्मचारियों को सत्र के दौरान रोजाना सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक कार्यालय में उपस्थित रहना अनिवार्य होगा। आदेशों में कहा गया है कि विधानसभा प्रश्नों के जवाब देने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ये भी पढे़ं :-

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें