Site icon Dainik Savera Times

Himachal News: हिमाचल प्रदेश में बीपीएल सूची में होगा बदलाव, परिवारों की बनेगीं दो श्रेणियां

BPL List Himachal

BPL List Himachal

हिमाचल डेस्कः प्रदेश में गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) आने वाले परिवारों को लेकर सरकार दो नई श्रेणियां बनाने की तैयारी कर रही है। बीपीएल के नए सर्वे के आधार पर लगभग सवा लाख परिवार बीपीएल सूची से बाहर हो गए हैं। ऐसे में अब ‘अत्यंत गरीब परिवार’ और ‘गरीब परिवार’ के रूप में दो श्रेणियां बनाने की योजना है, ताकि सूची से बाहर हुए आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को भी किसी न किसी रूप में शामिल किया जा सके।

सरकार की योजना है कि बीपीएल सूची से बाहर हुए इन परिवारों को भी आर्थिक रूप से प्रोत्साहन दिया जाए। इस संबंध में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शुक्रवार को होने वाली एक महत्वपूर्ण बैठक में निर्णय लेंगे।

ये भी देखें :- हिमाचल में बस से इश्क़, Driver ने छत पर खड़ी कर दी HRTC Bus

प्रदेश में बीपीएल परिवारों का चयन नए सिरे से किया गया है। इनमें से 782 ग्राम पंचायतों में ग्रामसभा का कोरम पूरा होने के कारण बीपीएल सूचियों को अंतिम रूप दिया गया है। जबकि शेष 2782 पंचायतों में ग्रामसभा का कोरम पूरा न होने के चलते खंड स्तरीय समिति द्वारा सूचियों को अंतिम रूप दिया गया। अब तैयार की गई बीपीएल सूची को शुक्रवार की बैठक में प्रस्तुत किया जाएगा, जिसके आधार पर मुख्यमंत्री नई व्यवस्था को लागू करेंगे।

2.65 लाख से घटकर डेढ़ लाख से भी कम हुए बीपीएल परिवार

प्रदेश के लिए कुल 2.82 लाख परिवारों को बीपीएल सूची में शामिल करने का कोटा निर्धारित है। बीपीएल चयन प्रक्रिया शुरू होने के समय प्रदेश में 2.65 लाख परिवार बीपीएल सूची में दर्ज थे।

सरकार द्वारा जारी नए निर्देशों के तहत 2.15 लाख नए परिवारों ने बीपीएल सूची में शामिल होने के लिए आवेदन किया था। हालांकि, निर्धारित मापदंडों के अनुसार तैयार की गई नई सूची में अब डेढ़ लाख से भी कम परिवार ही बीपीएल श्रेणी में रह गए हैं।

ये भी पढे़ं :- अगर अमेरिका और रूस के बीच हुई जंग, कुछ ही घंटों में चली जाएगी करोड़ों लोगों की जान

Exit mobile version