Site icon Dainik Savera Times

Himachal Pradesh: सेब से भरा कैंटर अनियंत्रित होकर पलटा, चालक की हुई मौत, एक अन्य घायल

किरतपुर: किरतपुर-मनाली फोरलेन पर बड़ा हादसा हो गया है। यहां गरामुड़ा नामक स्थान पर सेब से भरा कैंटर अनियंत्रित हो गया। चालक ने कैंटर पर नियंत्रण पाने के लिए उसे कंक्रीट की दीवार से टकराया, लेकिन वह कैंटर को रोकने में सफल नहीं हो पाया। तेज रफ्तार होने के कारण कैंटर फ्लाईओवर की दीवार से टकराने के बाद सड़क पर पलट गया और करीब 300 मीटर आगे जाकर रुका।

हादसे के वक्त चालक और कंडक्टर कार में ही मौजूद थे और अंदर ही फंस गए। हादसे के वक्त कार कुल्लू से यूपी जा रही थी। वहीं, हादसे के बाद अन्य चालकों ने एंबुलेंस को फोन किया और कड़ी मशक्कत के बाद कैंटर के अंदर फंसे चालक और कंडक्टर को बाहर निकाला और उपचार के लिए कोठीपुरा स्थित एम्स ले जाया गया।

यहां डॉक्टरों ने चालक को मृत घोषित कर दिया, जबकि कंडक्टर की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Exit mobile version