
शिमला: हिमाचल प्रदेश में सर्दियों का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। राज्य के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान लगातार गिर रहा है और लोगों को ठिठुरन का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश के 27 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। वहीं, ताबो, कुकुमसेरी और कल्पा जैसे उच्च हिमालयी क्षेत्रों में तापमान माइनस में पहुंच गया है।
राज्य के 13 स्थानों में रात का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से भी कम है। बिलासपुर और मंडी में घना कोहरा छाया रहा, जबकि राजधानी शिमला और अन्य क्षेत्रों में दिनभर धूप खिली रही। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में एक महीने से अधिक समय से मौसम शुष्क बना हुआ है।
मुख्य स्थानों का न्यूनतम तापमान:
शिमला: 6.4°C, सुंदरनगर: 4.2°C, भुंतर: 3.2°C, कल्पा: -0.3°C, धर्मशाला: 7.2°C, ऊना: 7.5°C, नाहन: 9.3°C, पालमपुर: 4.5°C, सोलन: 3.4°C, मनाली: 1.3°C, कांगड़ा: 6.0°C, मंडी: 5.8°C, बिलासपुर: 8.4°C, हमीरपुर: 5.6°C, जुब्बड़हट्टी: 7.5°C, कुफरी: 4.0°C, कुकुमसेरी: -4.7°C, नारकंडा: 2.2°C, भरमौर: 4.9°C, रिकांगपिओ: 2.3°C, सेऊबाग: 2.2°C, बरठीं: 6.4°C, कसौली: 8.8°C, सराहन: 5.0°C, देहरा गोपीपुर: 8.0°C, ताबो: -6.9°C,
बजौरा: 4.8°C।
ये भी पढ़ें: आखिरी मिनट में फ्लाइट की कैंसिल? तो रिफंड मिलेगा या नही, पढ़ें नई Guidelines
मौसम का पूर्वानुमान:
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पूरे प्रदेश में 30 नवंबर तक मौसम साफ रहने की संभावना है। आने वाले 4-5 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है। वहीं, अगले 3-4 दिनों में अधिकतम तापमान धीरे-धीरे 2-3 डिग्री बढ़ सकता है। प्रदेश में इस समय ठंड के बावजूद धूप का आनंद उठाना संभव है, लेकिन रात और पहाड़ी क्षेत्रों में पारा बेहद कम होने के कारण ठिठुरन बढ़ी रहेगी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...