हिमाचल प्रदेश डेस्कः हिमाचल प्रदेश की ऊंची चोटियों में बर्फबारी होने से ठंड का सितम बढ़ गया है। राज्य के 15 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। इसके अलावा 3 स्थानों पर माइनस और एक जगह शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
शिमला में आज मौसम रहेगा साफ
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार शिमला सहित पूरे प्रदेश में आज माैसम साफ बना हुआ है। वहीं, मंडी में हल्का कोहरा दर्ज किया गया है। इसके अलावा रोहतांग दर्रा और बारालाचा में ताजा बर्फबारी हुई। इसके चलते कुल्लू और लाहौल में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है।
15 दिसंबर तक माैसम साफ रहने का पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पूरे प्रदेश में 15 दिसंबर तक माैसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। 13 दिसंबर से एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इसके प्रभाव से कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है।
शहरों का न्यूनतम तापमान
शिमला- 9.0
सुंदरनगर- 3.1
कल्पा- 0.0
धर्मशाला- 8.6
मनाली- 2.7
हमीरपुर- 3.8
भरमाैर- 5.0
रिकांगपिओ- 2.5
ताबो- -4.4
मेष: दिन शुभ रहेगा...