Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Himachal Pradesh : ऊना में अवैध निर्माण करने वाले 4 दुकानदारों को परिषद ने भेजा नोटिस

December 18, 2024

Himachal Pradesh : ऊना में अवैध निर्माण करने वाले 4 दुकानदारों को परिषद ने भेजा नोटिस

Himachal Pradesh : एमसी पार्क ऊना के समीप स्थित नगर परिषद की दुकानों के आगे किए जा रहे अवैध निर्माण कार्य को लेकर नगर परिषद ऊना एक्शन मोड़ में आ गया है। दुकानों के आगे लगे पेवर्स को उखाड़कर अवैध निर्माण करने वाले चार दुकानदारों को परिषद ने नोटिस भेज दिया है।

नगर परिषद ने दुकानदारों को काम न शुरू करने की हिदायत देते हुए कमेटी द्वारा लगाए गए पेवर्स को भी पुन: लगाने की बात कही है। ऐसा न करने की सूरत में कार्रवाई करने की बात कही है। बता दें कि एमसी पार्क के साथ लगती नगर परिषद की दुकानों के आगे दुकानदारों द्वारा बिना किसी अनुमति से पेवर्स को उखाड़ कर अवैध निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया था।

नगर परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष ललित कुमार के निर्देश के बाद भी जब कार्य बंद न हुआ, तो अगले दिन नगर परिषद के उपाध्यक्ष बोधराज ने मौके पर पहुंचकर काम को बंद करवाते हुए मजदूरों को हटा दिया। साथ ही दुकानदारों को भी लताड़ लगाई।

काम बंद होने के बाद अब नगर परिषद ने अवैध निर्माण कर रहे चार दुकानदारों को नोटिस भेज कर पुन: कार्य शुरू न करने की बात कही है। साथ ही पेवर्स को भी लगाने के निर्देश दिए है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें