Site icon Dainik Savera Times

हिमाचल में घरेलू बिजली दरों में राहत की तैयारी, इतनी सस्ती होगी बिजली

Electricity rate

Electricity rate

हिमाचल डेस्कः प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड 2026-27 के लिए बिजली दरें तय होने से पहले हिमाचल प्रदेश विद्युत विनियामक आयोग (एचपीईआरसी) में संशोधित टैरिफ याचिका दाखिल करेगा। इस याचिका में मौजूदा घरेलू बिजली दरों को और कम करने की सिफारिश की जाएगी। इसके तहत प्रदेश में अप्रैल 2026 से घरेलू बिजली दरों में प्रति यूनिट 5 से 7 पैसे तक की कटौती की तैयारी है।

प्रदेश सरकार का कहना है कि हजारों घरेलू उपभोक्ताओं द्वारा स्वेच्छा से बिजली सब्सिडी छोड़ने के बाद सरकार बिजली दरें बढ़ाने के पक्ष में नहीं है। सरकार की नीति के अनुसार अब बिजली सब्सिडी केवल पात्र और वास्तविक जरूरतमंद उपभोक्ताओं को ही दी जाएगी।

ये भी देखें :- जम्मू-कश्मीर: दिहाड़ी मजदूर नियमितीकरण नीति का इंतजार

सब्सिडी का दायरा सीमित होने के बावजूद घरेलू उपभोक्ताओं पर बढ़ते खर्च का बोझ न पड़े, इसके लिए राज्य सरकार ने विद्युत बोर्ड को घरेलू बिजली दरों में और कटौती के निर्देश दिए हैं। इन्हीं निर्देशों के तहत बोर्ड ने संशोधित टैरिफ पिटीशन में मौजूदा दरों में कमी का प्रस्ताव शामिल किया है। सरकार ने यह भी आश्वस्त किया है कि विद्युत बोर्ड की वित्तीय जरूरतों की भरपाई राज्य सरकार करेगी।

मौजूदा घरेलू बिजली दरें

औद्योगिक और व्यावसायिक दरों पर जनसुनवाई

औद्योगिक और व्यावसायिक उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरें तय करने को लेकर हिमाचल प्रदेश विद्युत विनियामक आयोग शिमला, बद्दी और धर्मशाला में जनसुनवाई करेगा। इसके बाद इन श्रेणियों की बिजली दरों पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

विनियामक आयोग की ओर से पहली बार प्रदेश में 3 स्थानों पर जनसुनवाई आयोजित की जा रही है।

17 फरवरी: शिमला

20 फरवरी: बद्दी

24 फरवरी: धर्मशाला

ये भी पढ़ें :- नोएडा: इंजीनियर युवराज मेहता की मौत मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बिल्डर अभय कुमार गिरफ्तार

Exit mobile version