Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिमाचल प्रदेश: मंडी में भूकंप के झटकों से हिली धरती, जमीन से मात्र 5 किलोमीटर नीचे रहा केंद्र

January 5, 2026

हिमाचल प्रदेश: मंडी में भूकंप के झटकों से हिली धरती, जमीन से मात्र 5 किलोमीटर नीचे रहा केंद्र

हिमाचल डेस्क : प्रदेश के जिला मंडी में सोमवार दोपहर करीब 12:57 बजे 3.6 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र मंडी में जमीन से मात्र 5 किलोमीटर नीचे था। लोगों ने झटके महसूस कर तुरंत घरों से बाहर निकल आए।

असम में भी सुबह आई धरती हिली

आज सुबह असम में भी 5 से अधिक तीव्रता का भूकंप आया था। इसके बाद हिमाचल में आए झटकों से लोगों में दहशत फैल गई है।

जोन-6 में आए कई जिले, खतरा बढ़ा

भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) के नए भूकंपीय मानचित्र के अनुसार, पूरे हिमालयी क्षेत्र को अब सबसे खतरनाक जोन-6 (रेड जोन) में रखा गया है। हिमाचल के शिमला, मंडी, कांगड़ा, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहुल-स्पीति जिले उच्चतम जोखिम वाली श्रेणी में आ चुके हैं। प्रदेश का अधिकांश क्षेत्र पहले से ही जोन-5 में था, जो भूकंप के लिहाज से अति संवेदनशील है।

1905 की कांगड़ा त्रासदी की यादें ताजा

प्रदेश का इतिहास भूकंपों से भरा पड़ा है। 5 अप्रैल 1905 को कांगड़ा में 7.0 से अधिक तीव्रता का विनाशकारी भूकंप आया था, जिसमें हजारों लोग मारे गए थे। विशेषज्ञों ने अब सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें