Site icon Dainik Savera Times

महिला आरक्षण बिल को मंजूरी देने पर हिमाचल प्रदेश पूर्व भाजपा सचिव नीना शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जताया आभार

रामपुर बुशहर(मीनाक्षी): केन्द्रीय कैबिनेट ने महिला आरक्षण बिल को मंजूरी देने पर हिमाचल प्रदेश पूर्व भाजपा सचिव नीना शर्मा ने आभार व्यक्त किया है! रामपुर बुशहर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए नीना ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के लिए बेहतरीन कार्य किया है! इससे महिलाओं को और भी अधिक बढ़ावा मिलेगा! उन्होंने बताया कि आज प्रधानमंत्री ने जो कार्य महिलाओं के लिए किया है वह आज तक भारत में कोई भी नेता नही कर पाया! ऐसे में पुरे भारत की महिलाओं में खुशी की लहर है।

नीना शर्मा ने बताया कि नरेंद्र मोदी द्वारा अपने कार्यकाल में बेहतरीन कार्य किए हैं! आज भारत का नाम पूरे विश्व में ऊंचा हो रहा है! भारत में भी आज हमारा देश लगातार उनकी कर रहा है! हर वर्ग के लोगों का ध्यान रखते हुए सभी के लिए बेहतरीन योजनाएं चलाई जा रही है जिनका आज लोग गांव-गांव तक लाभ ले रहे हैं उसी के साथ जो महिलाओं के लिए भी यह बेहतरीन तोहफा दिया है! इसके लिए मोदी जी का नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाना चाहिए! ताकि युग पुरुष के नाम से आने वाले समय में भी उन्हें याद रखेंगे।

Exit mobile version