Site icon Dainik Savera Times

हिमाचल प्रदेश : छापा मारने के नाम पर खुद को पुलिसकर्मी बता घर में घुसे नकाबपोश अपराधी, लूट

उना (हिमाचल प्रदेश): जिले के बधाला गांव में चार अपराधी स्वयं को राज्य पुलिस का कर्मी बता, मादक पदार्थ रोधी छापामार कार्रवाई करने के नाम पर एक मकान में दाखिल हुए और गहने व नकदी लूट ली। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि शनिवार देर रात आरोपी मकान में दाखिल हुए और वहां मौजूद महिला और उसकी दो बेटियों को कमरे में बंद कर दिया। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने परिवार से फोन, कान की बालियां और सोने की गहने लूट लिए।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मां-बेटी ने शोर माचाया जिसे सुनकर पड़ोसियों ने उनके कमरे का दरवाजा खोला, लेकिन तबतक आरोपी लूट कर फरार हो गए थे। लूट की शिकार घर की मालकिन ने बताया कि लुटेरों ने मकान में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Exit mobile version