Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

कांग्रेस शासन में हिमाचल प्रदेश आर्थिक आपातकाल का दंश झेल रहा है: BJP नेता Anurag Thakur

November 14, 2024

कांग्रेस शासन में हिमाचल प्रदेश आर्थिक आपातकाल का दंश झेल रहा है: BJP नेता Anurag Thakur

हमीरपुर: भाजपा नेता और हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश की सुखू सरकार पर निशाना साधा। ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार के राज में हिमाचल प्रदेश आर्थिक आपातकाल की मार झेल रहा है।

वेतन और पेंशन में देरी पर बात करते हुए ठाकुर ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों को पेंशन और वेतन के लिए तरसाने के बाद अब कांग्रेस सरकार की तानाशाही के कारण कर्मचारी डीए के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार तानाशाही और मनमानी के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है।

हमीरपुर सांसद ने कहा कि पहले तो कांग्रेस ने प्रदेश को आर्थिक आपातकाल के कगार पर लाकर खड़ा कर दिया, कर्मचारियों को वेतन और पेंशन के लिए तरसाया और अब सभी ट्रेजरी अधिकारियों को 10 हजार रुपये से अधिक के बिल पास न करने के मौखिक आदेश देना उनकी कर्मचारी विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। कर्मचारियों के जीपीएफ बिल भी पास नहीं हो रहे हैं, जिससे उनकी रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस मॉडल अपने शासित सभी राज्यों में विफल हो रहा है और जनता उनके झूठे वादों और खोखले दावों से तंग आ चुकी है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें