Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

बेरोजगारी दर में हिमाचल प्रदेश देश में सबसे आगे : चेतन बरागटा

October 13, 2023

बेरोजगारी दर में हिमाचल प्रदेश देश में सबसे आगे : चेतन बरागटा

शिमला (गजेंद्र) : हिमाचल प्रदेश भाजपा प्रदेश प्रवक्ता चेतन बरागटा ने कहा है कि बेरोजगारी को लेकर पुरे भारत का एक सर्वे हाल ही में PLFS के माध्यम से देश की जनता के सामने आया, जिस सर्वे में भारत में बेरोजगारी की दर पिछले 6 वर्षो में सबसे कम आंकी गई। जुलाई 2022 से लेकर जुन 2023 तक भारत की बेरोजगारी दर मात्र 3.2 % रही। वित वर्ष 2023 में आई.एम. एफ की रिपोर्ट की मुताबिक पुरे विश्व में भारत की विकास दर लगभग 6.3% आंकी गई,जो कि वित्त वर्ष 2024 में भी औसतन इतनी ही रहेगी।

बड़ी खबरें पढ़ेंः Jalandhar कुल्हड़ पिज्जा के बाद अब Ludhiana के इस मशहूर कपल की अश्लील वीडियो हुई लीक, पढ़ें पूरी खबर

अप्रैल 2023 से लेकर जुन 2023 तक, एक तिमाही में शहरी बेरोज़गारी दर पुरे भारत में सर्वाधिक हिमाचल प्रदेश मे बढ़कर 14% हुई है,जबकी पुरे भारत की शहरी बेरोज़गारी दर लगभग 6.6% है। चेतन बरागटा ने कहा कि ये साफ दिखलाता है कि केन्द्र की मोदी सरकार की इकोनॉमिक्स को लेकर जो पॉलिसी और मेनेजमेंट है वो चाहे माइक्रो हो चाहे मैक्रो उसके अच्छे परिणाम आने लगे है। मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने बेरोज़गारी का सबसे निचला स्तर प्राप्त किया है।

मोदी सरकार ने भारत में बेरोजगारी दर को कम करने का प्रयास किया है, लेकिन हिमाचल सरकार इसके बिलकुल विपरित कार्य कर रही है। हिमाचल कांग्रेस और प्रियंका गाँधी ने प्रदेश की जनता से विधानसभा चुनाव के दौरान वादा किया था कि हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनते ही पहली कैबिनेट बैठक में एक लाख नौकरी देने का फैसला होगा और पांच साल में पांच लाख युवाओं को रोजगार देगें। इस सरकार का दस महीने का कार्यकाल पूर्ण होने पर भी इस दिशा में अभी तक कोई प्रयास नही हुआ है।

बड़ी खबरें पढ़ेंः Kulhad Pizza Viral Video मामले में आया नया मोड़, जानें केस से जुड़ी बड़ी अपडेट

एक लाख युवाओं को रोजगार देना तो छोड़िए, इस सरकार ने इसके उल्ट अनुबंध कर्मचारियों को ही नौकरी से निकाल दिया। जिन युवाओं ने नौकरी के लिए परीक्षाएं दी है उनके अभी तक रिज़ल्ट तक घोषित नही किए है। मोदी सरकार लगातार युवाओं के उत्थान के लिए कार्य कर रही है वहीं दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश सरकार ने युवाओ को ठगने का काम किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें