Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिमाचल प्रदेश मंडी पुलिस ने दो महिला तस्करों को किया गिरफ्तार, 966 ग्राम चरस की बरामद

August 25, 2024

हिमाचल प्रदेश मंडी पुलिस ने दो महिला तस्करों को किया गिरफ्तार, 966 ग्राम चरस की बरामद

मंडी (हिमाचल प्रदेश): सुंदर नगर पुलिस थाने के कर्मचारियों ने दो महिलाओं को पकड़कर 966 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने मनाली-चंडीगढ़ हाईवे पर नाके पर चेकिंग के दौरान महिलाओं को पकड़ा। महिलाओं से पूछताछ की जा रही है, ताकि पता लगाया जा सके कि महिलाएं चरस की खेप कहां से लेकर आई थीं। जानकारी के अनुसार सुंदर नगर थाने की टीम ने कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर पुंग चमुखा के पास चेक पोस्ट बनाया हुआ था, जहां हर वाहन की चेकिंग की जा रही थी।

इसी दौरान पालमपुर से शिमला जा रही एक निजी बस को जांच के लिए रोका गया। जांच के दौरान बस में सवार दो महिलाएं पुलिस टीम को देखकर घबरा गईं। टीम ने जब दोनों महिलाओं के सामान की तलाशी ली, तो एक बैग से 966 ग्राम चरस बरामद हुई। दोनों महिलाओं की पहचान रामकली, उम्र 45 वर्ष, गांव सिल्हीबागी, ​​जिला मंडी और छीना, उम्र 40 वर्ष, डाकघर बजौरा भुंतर, जिला कुल्लू के रूप में हुई है।

दोनों महिलाएं मंडी से शिमला जाने वाली निजी बस में सवार थीं। दोनों महिलाओं को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि कुल्लू और मंडी की दो महिलाओं को 966 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है और मामले में आगे की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें