Site icon Dainik Savera Times

Himachal: हमीरपुर में चिट्टे के खिलाफ मेगा वॉकथॉन, सीएम सुक्खू ने की अगुवाई

drug abuse walkathon HP

drug abuse walkathon HP

हिमाचल डेस्कः हिमाचल प्रदेश सरकार के चिट्टा विरोधी अभियान के तहत मंगलवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में मेगा वॉकथॉन का आयोजन किया गया। सैकड़ों लोगों ने इसमें भाग लिया। सुबह सुक्खू ने बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल के ग्राउंड में पहुंचकर वॉकथॉन का शुभारंभ किया और प्रतिभागियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई।

आरंभ से पहले पुलिस के प्रसिद्ध आर्केस्ट्रा ‘हार्मनी ऑफ पाइन्स’ के कलाकारों ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। यह वॉकथॉन शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा मेमोरियल बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मैदान से शुरू होकर नादौन चौक, गांधी चौक, मुख्य बाजार, भोटा चौक और हथली खड्ड पुल से गुजरते हुए दोसड़का स्थित पुलिस मैदान में समाप्त हुई।

समापन पर मुख्यमंत्री प्रतिभागियों को संबोधित करेंगे। पदयात्रा के दौरान हमीरपुर शहर में यातायात पूरी तरह रोका गया और सभी वाहनों को अणु, पक्का भरो तथा मट्टनसिद्ध से बायपास की ओर डायवर्ट किया गया।

Exit mobile version