हिमाचल डेस्कः हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के बड़सर क्षेत्र में नशे के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। दरअसल पुलिस ने भाजपा विधायक इंद्रदत्त लखनपाल के भतीजे के साथ एक अन्य युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन दोनों युवकों के पास से लगभग दो ग्राम चिट्टा बरामद किया।
जानकारी के अनुसार हमीरपुर पुलिस बुधवार सुबह गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने बड़सर के गांव औक के निवासी युवक शुभम शर्मा को एक ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। इसके अलावा एक अन्य मामले में बड़सर से भाजपा विधायक इंद्र दत्त लखनपाल के भतीजे आकाश शर्मा निवासी गांव नेरी को संमलेहड़ा जंगल में पकड़ा गया है। साथ में आकाश से चिट्टे को तोलने वाली मशीन भी बरामद की गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन जारी कर दी है।
इल मामले को लेकर हमीरपुर पुलिस अधीक्षक बलबीर ठाकुर ने बताया कि चिट्टे के साथ पुलिस ने 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन जारी कर दी है।

