Site icon Dainik Savera Times

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं व 12वीं की वार्षिक परीक्षाएं की शुरू

कुल्लू: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं व बारहवीं की वार्षिक परीक्षाएं मंगलवार से आरंभ हुई। धर्मशाला के बॉयज स्कूल स्थित परीक्षा केंद्र में परीक्षा हेतू बेहतर इंतजाम किए गए हैं। स्कूल के प्रिंसिपल यशपाल मनकोटिया ने बताया कि बॉयज स्कूल में स्थानीय स्कूल सहित चार स्कूलों के बच्चों की परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं।

मैट्रिक की हिंदी और प्लस टू की इकोनोमिक्स की परीक्षा के लिए स्कूल में एक बड़ा हॉल दो कमरों की व्यवस्था परीक्षा केंद्र के लिए की गई है, जिसमें 128 बच्चे परीक्षा दे रहे हैं। बोर्ड द्वारा शुरू किए गए एग्जाम मित्र ऐप की सराहना करते हुए यशपाल मनकोटिया ने कहा कि इससे पल-पल की जानकारी बोर्ड प्रशासन को परीक्षा केंद्रों के संबंध में मिल पाएगी। परीक्षा में बच्चे द्वारा जितना उत्तर सही लिखा होगा, उसके अंक मिलेंगे, बोर्ड की इस पहल की प्रशंसा करते हुए प्रिंसिपल ने कहा कि बच्चों को बिना तनाव के परीक्षा में अपीयर होना चाहिए।

ये भी पढ़ें: दर्दनाक हादसा: बोलेरो और लॉरी में जोरदार टक्कर, 8 लोगों की मौत, 12 घायल

Exit mobile version