Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

Himachal Pradesh स्टेट -कोओपरेटिव बैंक के निर्देशक ललित ठाकुर ने CM Sukhu से की शिष्टाचार मुलाकात

April 29, 2023

Himachal Pradesh स्टेट -कोओपरेटिव बैंक के निर्देशक ललित ठाकुर ने CM Sukhu से की शिष्टाचार मुलाकात

भरमौर (महिंद्र पटियाल) : भरमौर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत किलोड वार्ड के जिला परिषद सदस्य ललित ठाकुर को हिमाचल प्रदेश स्टेट -कोओपरेटिव बैंक का निर्देशक बनाए गया हैं। उन्होंने शनिवार को प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से ओक ओवर शिमला में शिष्टाचार मुलाकात की। उनको साेशल मीडिया पर भी बधाई देने वालों का तांता लग गया हैं। दैनिक सवेरा से रु व रु होने पर उन्होंने बताया कि शनिवार को उन्होंने प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से ओक ओवर में शिष्टाचार मुलाकात की।

उनको प्रदेश सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश स्टेट -कोओपरेटिव बैंक के निर्देशक चुने जाने पर उन्होंने मुख्यमंत्री का ह्रदय की गहराइयों से धन्यवाद और आभार भी प्रकट किया। उन्होंने उनको भरोसा दिलाया कि उनके आशीर्वाद से सच्ची लग्न और ईमानदारी के साथ सबको साथ लेकर जनता की सेवा करने की पूरी कोशिश करूंगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें