Site icon Dainik Savera Times

Himachal Weather: हिमाचल में शीतलहर का प्रकोप जारी, 9 स्थानों पर तापमान न्यूनतम शून्य से नीचे दर्ज

Snowfall In HP

Snowfall In HP

हिमाचल डेस्कः प्रदेश में शीतलहर का असर लगातार बना हुआ है। राज्य के नौ स्थानों पर रात का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया, जबकि दो स्थानों पर तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस रहा। पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित है। प्रदेश के सभी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चल रहा है।

बीते दिनों रोहतांग, सोलंगनाला और पांगी में हुई बर्फबारी के बाद जनजातीय क्षेत्रों में ठंड और अधिक बढ़ गई है। वहीं बिलासपुर में घना, पांवटा साहिब में मध्यम और ऊना में हल्का कोहरा छाया रहा। आज राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई हिस्सों में धूप खिली हुई है।

ये भी देखें :- एरियर न मिलने पर महेंद्रगढ़ में धरना, सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

13 जनवरी तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 13 जनवरी तक मौसम साफ रहने की संभावना है। हालांकि बिलासपुर, ऊना, मंडी, हमीरपुर, कांगड़ा, सोलन और सिरमौर के कुछ क्षेत्रों में 11 जनवरी तक सुबह और शाम के समय घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा 7 और 8 जनवरी को कुछ स्थानों पर शीतलहर चलने की भी चेतावनी दी गई है।

उधर, रावी नदी के जलस्तर में गिरावट के चलते होली क्षेत्र में दो विद्युत परियोजनाओं में बिजली उत्पादन बंद हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद आगामी 3–4 दिनों में तापमान में धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं अधिकतम तापमान में भी कई क्षेत्रों में 2–3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के आसार हैं।

ताबो में अधिकतम तापमान भी शून्य से नीचे

जनजातीय क्षेत्र ताबो में मंगलवार को अधिकतम तापमान भी शून्य से नीचे दर्ज किया गया। यहां अधिकतम तापमान माइनस 0.1 डिग्री सेल्सियस रहा। अन्य क्षेत्रों में अधिकतम तापमान इस प्रकार दर्ज किया गया

ये भी पढ़ें :-Himachal News: शिमला के जुन्गा में 200 साल पुराने राजमहल में लगी आग, ऐतिहासिक धरोहर को भारी नुकसान

Exit mobile version