Site icon Dainik Savera Times

मंडी में मंदिर में लटका मिला महिला का शव, मामले की जांचा जुटी पुलिस

Woman Dead body found: हिमाचल डेस्क: मंडी जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। बता दें कि, आज मंडी के एक मंदिर में एक महिला का शव लटका मिला। महिला जिला के गोहर उपमंडल की रहने वाली थी। डुगराई बासा पंचायत की 25 वर्षीय दीक्षा देवी का शव चामुंडा माता मंदिर कढ़ी धार में दुपट्टे से लटका मिला।

परिजनों के अनुसार दीक्षा सुबह 4 बजे घर से निकली थी। इसके बाद परिजनों ने उसकी हर जगह तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। रविवार सुबह सड़क किनारे मंदिर के पास से गुजर रहे लोगों ने मंदिर की छत पर एक महिला का शव लटका देखा।

-लोगों ने पुलिस को दी जानकारी

उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जानकारी के अनुसार दीक्षा देवी जो कि सुनील कुमार की पत्नी है, पिछले कुछ महीनों से स्यांज क्षेत्र के ग्वाड़ गांव में अपने मायके में रह रही थी।

-स्थानीय लोगों ने बताया कि

दीक्षा कुछ महीने पहले भी कुछ दिनों के लिए लापता हो गई थी। उस समय ससुराल वालों ने गोहर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। बाद में वह बासा में मिली। गोहर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह आत्महत्या का मामला है या कोई और कारण। मामले की जांच जारी है।

Exit mobile version