Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

Himachal Pradesh के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मामले की जांच में जुटी पुलिस

December 23, 2024

Himachal Pradesh के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मामले की जांच में जुटी पुलिस

होशियारपुर : हिमाचल प्रदेश से अपने दोस्तों के साथ काम के सिलसिले में होशियारपुर आए हिमाचल प्रदेश के युवक की होटल में ठहरने से बिगड़ी तबीयत के चलते दोस्तों की तरफ से इलाज के लिए सरकारी अस्पताल लाने के एक घंटे बाद ही युवक की मौत होने का मामला सामने आया है।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थाना माडल टाउन पुलिस के एएसआई हंस राज ने पुलिस पार्टी के साथ सरकारी अस्पताल पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल के शवगृह जमा करा दिया।मृतक दिलवर सिंह(30) पुत्र राकेश कुमार निवासी पंपोर थाना व जिला हमीरपुर(हिमाचल प्रदेश) के दोस्त रजत शर्मा ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह दोनों दोस्त प्राइवेट कंपनी में काम करते है।

वह काम के सिलसिले में ही होशियारपुर आए थे। रात होने के चलते वह रात होशियारपुर एक होटल में रुक गए। रात का खाना खाने के बाद वह सो गए कि सुबह करीब पांच बजे दिलवर की अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह उल्टियां करने लगा तो उसे इलाज के लिए तुरंत सरकारी अस्पताल होशियारपुर लाया गया। यहां पर इलाज दौरान दिलवर की करीब छह बजे मौत हो गई।

पुलिस ने रजत शर्मा के बयान पर कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव वारिसों को सौंप दिया। बात करने पर एएसआई हंसराज ने बताया कि पुलिस ने फिलहाल मृतक दिलवर के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव वारिसों को सौंप दिया है। मगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अगर कुछ नया सामने आया तो उसी के हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: जीत के बावजूद अंकतालिका में दूसरे स्थान पर RCB, कोहली ने ऑरेंज कैप पर जमाया कब्जा, जानें किसके पास है पर्पल कैप

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें