Site icon Dainik Savera Times

Himachal Rain Alert: हिमाचल में भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट जारी, सिरमौर में 2 दिनों के लिए शिक्षण संस्थान बंद

हिमाचलः प्रदेश के जिले सिरमौर में 2 दिनों में भारी बारिश, तूफान के साथ बिजली गिरने और बाढ़ व भूस्खलन का मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। इसको लेकर डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा ने जिले के सभी शिक्षण संस्थानों को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।

ये भी पढ़ें :-

जिला दंडाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अध्यक्ष प्रियंका वर्मा ने आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा-30 के तहत आदेश जारी करते हुए जिले के सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों, शैक्षणिक संस्थानों, तकनीकी संस्थानों तथा आंगनवाड़ी केंद्रों को 20 व 21 जुलाई तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही शिक्षण एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों को भी इन दोनों दिनों में उपस्थिति से छूट प्रदान की गई है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 20 व 21 जुलाई को निर्धारित सभी परीक्षाएं भी स्थगित रहेंगी। इन परीक्षाओं की नई तिथियों की घोषणा संबंधित संस्थानों द्वारा अलग से की जाएगी।

जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम को देखते हुए अनावश्यक यात्रा से बचें तथा विशेष रूप से नदी-नालों, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों और बाढ़ प्रभावित इलाकों में जाने से परहेज करें। साथ ही सभी संबंधित विभागों एवं आपदा राहत एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रहने और जिला आपातकालीन संचालन केंद्र (डीईओसी) को 24 घंटे सक्रिय रखने के निर्देश जारी किए गए हैं।

ये भी पढ़ें :-

Exit mobile version