हिमाचल डेस्कः बर्फ के दीदार करने लाहुल घाटी की ओर जा रहे हैं तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। पिछले कुछ दिनों से धूप खिलने से तापमान बढ़ा है, जिसके चलते पहाड़ियों से हिमस्खलन की घटनाएं बढ़ गई हैं। पर्यटक बर्फीली पहाड़ियों के नजदीक न जाएं। अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल पर गिर रहे एवलांच ने पर्यटकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लाहुल स्पीति पुलिस लाउडस्पीकर से लगातार चेतावनी दे रही है।
ये भी देखें :-
पुलिस की सलाह
पुलिस ने लोगों की सला दे कि हिमस्खलन वाले इलाकों से दूर रहें। नदियों-नालों के पास न जाएं। खतरनाक जोन में घुसने से बचें, सुरक्षित दूरी रखें। रील या फोटो के लिए जमी नदियों पर न चलें। लाहुल स्पीति में बर्फ की मोटी चादर बिछी है। देश-विदेश से पर्यटक आ रहे हैं, लेकिन नदी में डूबने और एवलांच का खतरा बरकरार है।
पुलिस सलाह का पालन करें, जोखिम न लेंः एसपी
पुलिस अधीक्षक शिवानी मेहला ने कहा कि हम पर्यटकों को हिमस्खलन क्षेत्रों से दूर रहने और पहाड़ों पर चढ़ने से सख्ती से मना कर रहे हैं। बर्फ की अस्थिर स्थिति ऐसी हरकतों को घातक बना सकती है। पुलिस सलाह का पालन करें, जोखिम न लें।”
ये भी पढ़ें :-
मेष: दिन शुभ रहेगा...