Site icon Dainik Savera Times

हिमाचल में छात्रा मौत मामला: शिक्षा निदेशालय की कमेटी पहुंची धर्मशाला कॉलेज, छात्राओं के बयान ने चौंकाया

Dharamshala college

Dharamshala college

हिमाचल डेस्क: प्रदेश के धर्मशाला कॉलेज में 19 वर्षीय छात्रा की मौत के मामले की जांच के लिए शिक्षा उच्च निदेशालय की पांच सदस्यीय कमेटी सोमवार सुबह 10 बजे कॉलेज पहुंची। कमेटी ने द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की छात्राओं सहित कई छात्र-छात्राओं के लिखित बयान दर्ज किए। कुछ पूर्व छात्राएं भी प्रोफेसर अशोक कुमार के समर्थन में उपस्थित हुईं।

छात्राओं के चौंकाने वाले बयान

कॉलेज लॉन में धूप में बैठाकर कमेटी ने एक-एक छात्र से बात की। ज्यादातर छात्रों ने प्रो. अशोक कुमार के पक्ष में बयान दिए। उन्होंने कहा कि छुट्टियों के बावजूद वे सिर्फ उनके समर्थन में आए हैं और सच ही बयान दिया है। छात्राओं के कुछ बयानों ने कमेटी को चौंका दिया।

कमेटी के सदस्य

कमेटी ने मीडिया से कोई जानकारी साझा नहीं की। बुधवार को यूजीसी की टीम भी धर्मशाला पहुंचेगी।

Exit mobile version