Site icon Dainik Savera Times

Himachal: भीषण गर्मी में छात्रों को मिली राहत,ऊना में 13 मई से बदला स्कूलों का समय

ऊना (हिमाचल): जिला प्रशासन ने भीषण गर्मी के मद्देनजर 13 मई से स्कूलों के समय में बदलाव किया है। इस संबंध में एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है। ऊना में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस पहुंचने के बाद यह कदम उठाया गया है।अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि छात्रों की सुरक्षा और सेहत को ध्यान में रखते हुए जिला अधिकारी जतिन लाल ने आदेश जारी किया है

कि हिमाचल प्रदेश के ऊना में सभी सरकारी और निजी स्कूल 13 मई से सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक खुलेंगे। स्कूल में अवकाश और सुबह होने वाली प्रार्थना के समय में कटौती के जरिये घटाए गए समय की भरपाई की जाएगी। अधिसूचना के अनुसार यह आदेश सभी प्राथमिक, उच्च और उच्चतम माध्यमिक स्कूलों पर लागू होगा।

Exit mobile version