Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Himachal: सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, एक महीने में पेंशनरों के मेडिकल बिलों का भुगतान करेगी सरकार

December 8, 2025

Himachal: सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, एक महीने में पेंशनरों के मेडिकल बिलों का भुगतान करेगी सरकार

हिमाचल डेस्कः हिमाचल में पेंशनरों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। दरअसल, प्रदेश की सुक्खू सरकार एक महीने के अंदर पेंशनरों के मेडिकल बिलों का भुगतान करेगी। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने की है। उन्होंने आज यानी सोमवार को पेंशनरों की संयुक्त संघर्ष समिति के साथ बैठक के बाद ये फैसला लिया है।

बता दें, 28 नवंबर को धर्मशाला में विधानसभा सत्र के दाैरान पेंशनरों की संयुक्त संघर्ष समिति ने मांगों को लेकर आक्रोश रैली निकाली थी। समिति ने सरकार से पेंशनरों की समस्याओं के समाधान के लिए जेसीसी की बैठक बुलाने की मांग उठाई थी।

समिति के अनुसार 1 जनवरी 2016 से 31 जनवरी 2021 के बीच सेवानिवृत्त पेंशनरों को आज तक संशोधित लीव इनकैशमेंट, कम्यूटेशन, ग्रेच्युटी, 13 प्रतिशत डीए और तीन वर्षों से लंबित चिकित्सकीय बिलों का भुगतान नहीं किया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें