हिमाचल डेस्कः प्रदेश राज्य चयन आयोग ने टीजीटी नॉन मेडिकल पोस्ट कोड 25002 के 343 पदों को भरने के लिए आयोजित स्क्रीनिंग टेस्ट का परिणाम घोषित कर दिया है। यह परीक्षा पिछले वर्ष 25 से 27 दिसंबर तक कंप्यूटर आधारित माध्यम से आयोजित की गई थी। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
ये भी देखें :-
16 मार्च से दस्तावेज सत्यापन
राज्य चयन आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि स्क्रीनिंग टेस्ट में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया 16 मार्च से आयोग परिसर में शुरू होगी। दस्तावेज सत्यापन का विस्तृत कार्यक्रम शीघ्र ही अलग से जारी किया जाएगा।
ये दस्तावेज लाना अनिवार्य
दस्तावेज सत्यापन के दौरान अभ्यर्थियों को सभी आवश्यक शैक्षणिक एवं अन्य प्रमाणपत्रों की मूल प्रतियां साथ लानी होंगी। इसके अतिरिक्त प्रमाणपत्रों की 2-2 सेट फोटो प्रतियां तथा एक वैध पहचान पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
तय तिथि पर ही मिलेगा अवसर
निर्धारित तिथि पर अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों को बाद में कोई अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा। आयोग ने सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे परिणाम और आगामी प्रक्रियाओं से संबंधित जानकारी के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। आयोग द्वारा चयन प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।
ये भी पढ़ें :-
मेष: दिन शुभ रहेगा...