Site icon Dainik Savera Times

हिमाचल पर्यटन विकास निगम ने होटलों के पैकेज किए घोषित

शिमला: हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम विश्वकप के मैचों के दौरान धर्मशाला में क्रिकेट प्रेमियों की मेहमाननवाजी के लिए तैयार हो गया है। निगम ने मैच देखने आने वाले क्रिकेट प्रेमियों के लिए होटलों के आकर्षक पैकेज घोषित कर दिए हैं। पैकेज में दो दिन और तीन रात के ठहराव की सुविधा दी गई है। निगम की ओर से धर्मशाला में अपने होटल धौलाधार, कुनाल और भागसू के लिए यह पैकेज जारी किए हैं।

क्रिकेट प्रेमियों को पैकेज का लाभ उठाने के लिए सबसे अधिक शुल्क कोतवाली बाजार स्थित होटल धौलाधार में चुकाना होगा। पर्यटन विभाग के निदेशक अमित कश्यप ने कहा कि दुर्गा पूजा, दशहरा, क्रिसमस और नववर्ष के लिए बड़ी संख्या में सैलानियों के हिमाचल आने की उम्मीद है। आपदा के बाद परिस्थितियां तेजी से सामान्य हो रही हैं। दशहरा से पहले मनाली सड़क को ब्लैक टॉप तक डबल लेन खोलने का लक्ष्य है।

Exit mobile version