Site icon Dainik Savera Times

हिमाचल: किन्नौर में हुआ दर्दनाक हादसा, 500 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, पांचों युवकों की मौत

रिकॉन्गपिओ: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। किन्नौर के शिल्टी सड़क सम्पर्क मार्ग एक बोलेरो गाड़ी 500 खाई में गिर गई। इस हादसे में बोलेरो सवार 5 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में मारे गए सभी युवक किन्नौर जिले के रहने वाले हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी युवकों को शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गाड़ी नदी किनारे पहुंचने से बोलेरो को परखच्चे उड़ गए. फिलहाल, हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। एसपी किन्नौर विवेक चहल ने हादसे की पुष्टि की है। मृतकों की पहचान अरुण सिंह शौंग गांव, अभिषेक नेगी, गांव कल्पा, उपेंद्र सापनी गांव, तनुज ख्वांगी गांव और समीर गांव बारंग के रूप में हुई है। हादसे की जानकारी देते हुए एसपी किन्नौर विवेक चहल ने बताया कि दुर्घटना में पांच लोगों की जान गई।

Exit mobile version