Site icon Dainik Savera Times

Himachal Nikay Chunav Result: डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री के गृह क्षेत्र में कांग्रेस की हार, 5 सीटों पर जीती BJP

BJP appoints

BJP appoints

हिमाचल डेस्कः प्रदेश के चार नगर निगम धर्मशाला, पालमपुर, मंडी और सोलन सहित 51 शहरी निकायों, 25 नगर परिषद और 22 नगर पंचायतों के लिए मतदान संपन्न हुआ। शाम 5 बजे के बाद मतगणना शुरू हो गई।

मतगणना में ऊना जिले के हरोली में डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री के गृह विधानसभा क्षेत्र की नगर पंचायत टाहलीवाल में भाजपा ने जीत दर्ज की। यहां भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने 5 सीटों पर जीत हासिल की, जबकि कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी दो सीटों पर विजयी रहे। नगर परिषद मनाली की सभी 7 सीटों पर भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने कब्जा जमाया। यह पहली बार है जब भाजपा ने मनाली नगर परिषद की सभी 7 सीटों पर जीत दर्ज की है।

सिरमौर जिले की नाहन नगर परिषद में भाजपा ने जीत की हैट्रिक लगाई है। 13 वार्डों में से सात वार्ड में भाजपा समर्थित प्रत्याशी जीते हैं।

नगर पंचायत करसोग में कांग्रेस पांच और एक सीट पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है।

जिला शिमला के नगर परिषद ठियोग में तीन भाजपा व तीन ही कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी विजेता रहे हैं। एक निर्दलीय जीता है।

जिला शिमला के रामपुर में भी मुकाबला बराबरी पर रहा है। चार कांग्रेस, चार भाजपा और एक निर्दलीय ने बाजी मारी है।

नगर पंचायत कोटखाई में भाजपा समर्थित विजेता 05 और कांग्रेस समर्थित विजेता दो प्रत्याशी विजेता रहे हैं।

नगर पंचायत चिड़गांव में कांग्रेस समर्थित चार और भाजपा समर्थित विजेता एक व दो निर्दलीय प्रत्याशी जीते हैं।

देहरा में भाजपा को झटका

देहरा नगर परिषद में लगातार अध्यक्ष पद पर कब्जा करती आ रही भाजपा इस बार सिर्फ दो ही सीटों पर जीत दर्ज कर पाई है। इसमें वार्ड नंबर दो से मलकीयत सिंह परमार और छह से पारस चौहान शामिल हैं। लगातार तीन बार नगर परिषद अध्यक्ष बनती आ रही सुनीता कुमारी इस बार 44 मतों से पराजित हो गईं।

जिला मंडी की नेरचौक नगर परिषद में कांग्रेस ने बहुमत हासिल कर लिया है। यहां 7 कांग्रेस एक भाजपा व एक निर्दलीय प्रत्याशी जीता है।

ज्वालामुखी में कांग्रेस की जीत

जिला कांगड़ा के नगर परिषद ज्वालामुखी में कुल 9 वार्ड में से कांग्रेस ने 7 में जीत हासिल की है। भाजपा को केवल दो वार्ड में ही सफलता मिल पाई है। टॉस

जोगेंद्रनगर में लहराया भगवा

जिला मंडी की जोगेंद्रनगर नगर परिषद में चार भाजपा समर्थित प्रत्याशी जीते हैं, जबकि तीन निर्दलीय हैं। एक नंबर से प्यार चंद वालिया आजाद, तीन नंबर से अनीता देवी आजाद और छह नंबर से गुरध्यान आजाद हैं। दो नंबर वार्ड से संतोष शर्मा भाजपा, चार नंबर वार्ड से शिखा भाजपा, पांच नंबर से चंद्र रेखा भाजपा और सात नंबर से रीतू भाजपा समर्थित प्रत्याशी विजेता हैं।

10 पार्षद निर्विरोध निर्वाचित

नगर परिषद ज्वालामुखी – वार्ड नंबर 2

नगर पंचायत करसोग – वार्ड नंबर 1 और 3

नगर पंचायत बंजार – वार्ड नंबर 6

नगर पंचायत रिवालसर – वार्ड नंबर 1

नगर पंचायत नेरवा – वार्ड नंबर 2, 3, 4 व 6

नगर पंचायत चिड़गांव – वार्ड नंबर 2

जिला मंडी की सरकाघाट नगर परिषद में भाजपा ने बाजी मारी। भाजपा के 4 और कांग्रेस समर्थित 3 पार्षद जीते। भाजपा का अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनना तय है।

टॉस से जीती कांग्रेस

ऊना की नगर पंचायत अम्ब में पांच कांग्रेस और चार भाजपा समर्थित प्रत्याशी जीते हैं। वार्ड-दो में टॉस से कांग्रेस समर्थित अनुसुया विजयी रहीं। पहले भाजपा व कांग्रेस दोनों 4-4 की बराबरी पर थे।

जिला सोलन में नगर परिषद परवाणू के नौ वार्डों में से 8 के परिणाम घोषित हो गए हैं। यहां 4 भाजपा व 4 कांग्रेस प्रत्याशी जीते हैं। अंतिम वार्ड में मुकाबला टाई हो गया है।

सिरमौर जिले की राजगढ़ नगर पंचायत पर कांग्रेस का कब्जा 7 वार्ड में से 5 में जीत दर्ज की।

हमीरपुर जिले की नगर पंचायत भोटा में व्यापार मंडल समर्थित उम्मीदवारों ने चार वार्डों में जीत हासिल कर बढ़त बनाई, जबकि भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को तीन वार्डों में सफलता मिली। वहीं, नगर परिषद सुजानपुर में 4 आजाद, 2 कांग्रेस और 3 भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की जीत हुई है।

जिला कांगड़ा की नूरपुर नगर परिषद में कांग्रेस को बहुमत मिला है। यहां 6 कांग्रेस व 3 भाजपा समर्थित प्रत्याशी जीते हैं।

प्रदेश में हुआ 72 प्रतिशत मतदान

प्रदेश में मतदान प्रक्रिया शाम तीन बजे के बाद भी जारी रही। कुल मिलाकर करीब 72 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इन शहरी निकायों में 439 पदों के लिए 1147 प्रत्याशी मैदान में हैं। मतदान के लिए 560 केंद्र बनाए गए थे। जिला ऊना के शहरी निकायों में लगभग 77 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि गगरेट नगर पंचायत में 76.64 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई।

Exit mobile version