Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम, दो दिन बारिश-बर्फबारी के आसार

February 5, 2026

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम, दो दिन बारिश-बर्फबारी के आसार

हिमाचल डेस्कः प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट बदलने वाला है। राज्य में आगामी दिनों के दौरान बारिश और बर्फबारी के आसार जताए गए हैं। हालांकि, आज राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में मौसम साफ बना हुआ है। धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे लोगों को ठंड से राहत मिली है। मध्य पहाड़ी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में 2 से 8 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें :-

इस दिन से बिगड़ेगा मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 5, 7 और 8 फरवरी को पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 6 और 9 फरवरी को ऊंची चोटियों पर एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं 10 और 11 फरवरी को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। अगले 3-4 दिनों के दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की भी संभावना जताई गई है।

कहां कितना न्यूनतम तापमान

शिमला में न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुंदरनगर 3.1, भुंतर 1.2, कल्पा -2.0, धर्मशाला 3.8, ऊना 5.8, नाहन 8.9, पालमपुर 7.5, सोलन 2.5, मनाली -0.7, कांगड़ा 4.5, मंडी 5.0, बिलासपुर 6.0, जुब्बड़हट्टी 6.0, कुकुमसेरी -14.9, सेऊबाग 0.1, बरठीं 4.3, कसौली 8.1, पांवटा साहिब 10.0, सराहन 3.6, देहरागोपीपुर 9.0, ताबो -11.4 और नेरी में 9.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें :-

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें