Site icon Dainik Savera Times

Himachal Weather: हिमाचल में बदलेगा मौसम, इन जिलों बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

Himachal Pradesh Weather Update

Himachal Pradesh Weather Update

हिमाचल डेस्कः प्रदेश में आज देर शाम या रात से मौसम करवट बदल सकता है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान अच्छी बारिश व बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है। राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश-बर्फबारी, ओलावृष्टि और अंधड़ को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

राज्य में ठंड का असर लगातार बना हुआ है। प्रदेश के 18 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। बरठीं, मंडी, ऊना, कांगड़ा और बिलासपुर में शीतलहर चल रही है। शिमला सहित अन्य क्षेत्रों में गुरुवार सुबह धूप खिली रही, लेकिन दोपहर बाद हल्के बादल छा गए।

यह भी पढ़ें: झारखंड के सारंडा जंगल में मुठभेड़, 1 करोड़ के इनामी नक्सली अनल समेत 16 ढेर

कब होगी बारिश-बर्फबारी

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार

24 जनवरी: ऊंची पहाड़ियों पर हल्की बारिश-बर्फबारी

25 जनवरी: मौसम साफ

26 जनवरी: कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी

22, 27 और 28 जनवरी: कई स्थानों पर बारिश-बर्फबारी

29 जनवरी: अधिकतर स्थानों पर बारिश-बर्फबारी, ऊंचे इलाकों में भारी बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट

इन जिलों में अलर्ट

5 फरवरी तक का पूर्वानुमान

विभाग के अनुसार 23 से 29 जनवरी के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी की प्रबल संभावना है। इस दौरान चंबा, लाहौल-स्पीति, कुल्लू और सिरमौर में कहीं-कहीं तेज बारिश हो सकती है। वहीं 30 जनवरी से 5 फरवरी के बीच ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है, जबकि कई हिस्सों में बारिश सामान्य से कम रहने के आसार हैं।

ये भी पढ़ें :- वैष्णो देवी जाने वालों के लिए अच्छी खबर, कटड़ा जाने वाली विशेष ट्रेन का हुआ विस्तार

Exit mobile version