Site icon Dainik Savera Times

Himachal Weather: मार्च की शुरुआत के साथ हिमाचल में गर्मी की दस्तक, कई जिलों में तापमान 30 डिग्री के पार

Himachal Weather

Himachal Weather

हिमाचल डेस्कः मार्च की शुरुआत के साथ ही प्रदेश में गर्मी ने दस्तक दे दी है। मैदानी जिलों ऊना, मंडी और हमीरपुर में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जबकि राजधानी शिमला में भी गर्मी का असर महसूस किया जा रहा है। मौसम साफ रहने और लगातार धूप खिलने से प्रदेशभर में अधिकतम तापमान में करीब पांच डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। तापमान में इस अचानक वृद्धि से दिन और रात के तापमान के अंतर में भी इजाफा हुआ है।

ये भी देखें :-

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार सात से नौ मार्च के बीच प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम बदलने की संभावना है। इस दौरान पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसके प्रभाव से प्रदेश के मौसम में बदलाव आएगा। इस दौरान बादल छाने, हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 4.1 डिग्री सेल्सियस, कुकुमसेरी में माइनस 3.8, ताबो में माइनस 2.5, शिमला और बिलासपुर में 10.0, सुंदरनगर में 7.7, भुंतर में 6.9, कल्पा में 3.6, धर्मशाला में 10.3, ऊना में 10.2, नाहन में 13.0, सोलन में 9.0, मनाली में 4.0, मंडी में 8.2, चंबा में 8.5, डल्हौजी में 10.5, पांवटा साहिब में 13.0 और नेरी में 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें :-

Exit mobile version