Site icon Dainik Savera Times

Himachal Weather: हिमाचल में कड़ाके की ठंड का कहर जारी, 7 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी

Shimla Weather

Shimla Weather

हिमाचल डेस्क: प्रदेश के पहाड़ी व मैदानी इलाकों में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मंडी, कांगड़ा, हमीरपुर, बरठीं, बिलासपुर, पालमपुर और नेरी में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।

प्रदेश के 12 प्रमुख स्थानों पर न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे रिकॉर्ड किया गया। इनमें कुकुमसेरी में माइनस 10.6, ताबो में माइनस 8.4, कल्पा में माइनस 3.8, सेऊबाग में माइनस 2.3, सोलन में माइनस 2.2, रिकांगपिओ में माइनस 1.9, मनाली व भुंतर में माइनस 1.4, बजौरा में माइनस 0.6, पालमपुर में माइनस 0.5 तथा नारकंडा व सुंदरनगर में माइनस 0.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इन दिनों न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस कम चल रहा है।

शुक्रवार को शिमला में हल्के बादल छाए रहे, जबकि प्रदेश के अधिकतर इलाकों में धूप खिली रही। वहीं अधिकतम तापमान में भी एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। सबसे अधिक गिरावट बजौरा, कुफरी और नाहन में करीब दो डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड की गई।

मौसम विभाग ने 15 जनवरी तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। उधर, कोहरे के चलते ऊना में ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है और कई ट्रेनें देरी से पहुंच रही हैं। वहीं मनाली पहुंचने वाले पर्यटक लाहुल के सिस्सू सहित कोकसर तक पहुंच रहे हैं।

Exit mobile version