हिमाचल डेस्कः प्रदेश में ताजा पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम करवट बदल सकता है। राज्य में अगले तीन दिनों के दौरान बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। मौजूदा विंटर सीजन में प्रदेश में अब तक सामान्य से 88 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है, जिससे कई क्षेत्रों में सूखे जैसे हालात बने हुए हैं। ऐसे में मौसम विभाग के पूर्वानुमान से राहत की उम्मीद है।
उधर, प्रदेश में शीतलहर का प्रभाव लगातार बना हुआ है। राज्य के 18 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। हालांकि शिमला में रात के तापमान में हल्का सुधार देखा गया है। आज शिमला सहित प्रदेश के कई हिस्सों में धूप खिली रही।
कोहरे से ऊना में रेल यातायात प्रभावित
ऊना क्षेत्र में सुबह सूरज निकलने के बावजूद रेलवे लाइन पर घना कोहरा छाया रहा, जिससे रेल सेवाएं प्रभावित हुईं। वंदे भारत एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से एक घंटा देरी से, जबकि साबरमती एक्सप्रेस 50 मिनट की देरी से ऊना रेलवे स्टेशन पहुंची। घने कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम रही, जिससे लोको पायलटों को सिग्नल देखने में कठिनाई हुई। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों की गति धीमी रखी गई। पांवटा साहिब और सुंदरनगर में भी कोहरे का असर दर्ज किया गया।
कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला– 8.8 डिग्री
कल्पा– 2.4 डिग्री
धर्मशाला– 2.6 डिग्री
नाहन– 5.3 डिग्री
पालमपुर– 3.0 डिग्री
मनाली– 2.1 डिग्री
हमीरपुर– 1.6 डिग्री
सराहन– 4.2 डिग्री
मेष: दिन शुभ रहेगा...