Site icon Dainik Savera Times

Himachal Weather: हिमाचल में इस दिन से फिर होगी भारी बारिश!, IMD ने जारी किया अलर्ट

Himachal Weather

Himachal Weather

हिमाचल डेस्कः प्रदेश में 2 दिनों तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई जा रहा है। आज राजधानी शिमला व अन्य भागों में माैसम साफ बना हुआ है। इसके चलते अगले 4-5 दिनों के दौरान राज्य में कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना जताई जा रही है। इसके बाद फिर से पश्चिमी विक्षोभ की एक्टिव होने से मौसम में फिर से बदलाव हो सकता है।

मौसम विभाग केंद्र शिमला के अनुसार 19 से 23 मई तक राज्य के कई स्थानों पर हल्की से माध्यम बारिश-बर्फबारी होने की संभावना जताई है। इसको लेकर मौसम विभाग ने चंबा, कांगड़ा व कुल्लू जिले के कुछ भागों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने का येलो अलर्ट जारी किया है।

कहां कितना न्यूनतम तापमान

शिमला– 16.5 डिग्री सेल्सियस

सुंदरनगर– 17.1 डिग्री सेल्सियस

भुंतर– 12.5 डिग्री सेल्सियस

धर्मशाला– 18.1 डिग्री सेल्सियस

मनाली– 9.8 डिग्री सेल्सियस

बरठीं– 16.5 डिग्री सेल्सियस

Exit mobile version