Site icon Dainik Savera Times

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप, कई इलाकों में तापमान शून्य से नीचे

Snowfall In Manali

Snowfall In Manali

हिमाचल डेस्कः प्रदेश के कई क्षेत्रों में शीतलहर का सिलसिला लगातार जारी है। राज्य के 12 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। इनमें लाहौल-स्पीति का कुकुमसेरी सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान माइनस 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कल्पा और ताबो में भी तापमान शून्य से नीचे बना हुआ है, जबकि मनाली में न्यूनतम तापमान 0.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हालांकि, आज राजधानी शिमला सहित राज्य के कई हिस्सों में धूप खिली रही, जिससे लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली।

ये भी देखें :-

पश्चिमी विक्षोभ से फिर बिगड़ेगा मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, एक नया पश्चिमी विक्षोभ 8 फरवरी की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। इसके प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में 9 से 11 फरवरी तक बारिश और बर्फबारी की संभावना है। 10 फरवरी को पूरे प्रदेश में बादल छाए रहने का अनुमान है। इस दौरान कई क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गरज के साथ बिजली चमकने की आशंका को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 12 फरवरी से मौसम के साफ रहने की संभावना जताई गई है।

तापमान में उतार-चढ़ाव के आसार

अगले 48 घंटों में राज्य के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद अगले 2-3 दिनों में तापमान में फिर 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। वहीं, अधिकतम तापमान में अगले 48 घंटों तक कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद 2-3 दिनों में इसमें 2 से 8 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

प्रदेश में दर्ज न्यूनतम तापमान

शिमला– 6.0
सुंदरनगर– 4.1
भुंतर– 2.6
कल्पा– -2.4
मनाली– 0.3
ताबो– -11.2
नेरी– 10.1

ये भी पढ़ें :-

Exit mobile version