हिमाचल डेस्कः प्रदेश की ऊंची चोटियों रोहतांग, बारालाचा और शिंकुला में रविवार को हल्का हिमपात दर्ज किया गया। शिमला और कुछ अन्य क्षेत्रों में हल्के बादलों के कारण अधिकतम तापमान में करीब 1 डिग्री की गिरावट देखी गई। हालांकि, इन दिनों अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 7 डिग्री अधिक दर्ज किया जा रहा है। न्यूनतम तापमान में भी लगभग 1 डिग्री की गिरावट आई है, जबकि प्रदेश के 6 प्रमुख स्थानों, जिनमें धर्मशाला भी शामिल है, में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा।
ये भी देखें :-
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार सोमवार 23 फरवरी को भी ऊंची चोटियों में हल्का हिमपात संभव है। कुछ क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी भी हो सकती है। फरवरी माह में अब तक प्रदेश में सामान्य से 80-90 प्रतिशत कम वर्षा हुई है, जिसका असर कृषि और बागबानी पर पड़ रहा है। सर्दियों में लगाए गए नए फलदार पौधों को सूखापन से बचाने के लिए सिंचाई जरूरी हो रही है।
रविवार को लाहुल स्पीति के ताबो में 39 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवा चली। सबसे कम तापमान ताबो में -4.6 डिग्री सेल्सियस और सबसे अधिक तापमान ऊना में 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मुख्य स्थानों का तापमान
शिमला– 7.6
सुंदरनगर– 8.6
भुंतर– 7.9
कल्पा– 1.2
धर्मशाला– 11.0
ऊना– 9.2
नाहन– 9.3
सोलन– 6.5
ये भी पढ़ें :-
मेष: दिन शुभ रहेगा...