Site icon Dainik Savera Times

Himachal Weather: हिमाचल में चार दिन भारी बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी

हिमाचल प्रदेश में चार दिन भारी बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से गुरुवार को जारी पूर्वानुमान के अनुसार एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के 17 फरवरी की शाम से सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से राज्य कई भागों में 18 से 21 फरवरी भारी बारिश-बर्फबारी की संभावना है। विभाग की ओर से इन चार दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के अनुसार 17 से 21 फरवरी रात तक राज्य के मैदानी व कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जबकि मध्य और ऊंची पहाड़ियों में बारिश-बर्फबारी होगी। इस अवधि के दौरान मध्य व उच्च पर्वतीय जिलों कांगड़ा, कुल्लू, चंबा, किन्नौर, लाहौल-स्पीति, शिमला, सिरमौर व मंडी के कई इलाकों में भारी बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। वहीं, मैदानी और मध्य पहाड़ी कुछ स्थानों पर अंधड़ और बिजली चमकने के साथ छिटपुट स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है। इस अवधि के दौरान औसत अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है।

Exit mobile version