हिमाचल डेस्कः प्रदेश में मौसम विभाग ने सोमवार रात से 28 जनवरी तक अधिकांश हिस्सों में आंधी के साथ व्यापक हिमपात और वर्षा की संभावना जताई है। 27 जनवरी को चंबा, लाहुल स्पीति, किन्नौर व कुल्लू में भारी हिमपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। नालदेहरा, मनाली, शिमला, कुफरी, नारकंडा व सोलंग वैली में भी हिमपात संभावित है।
ये भी पढ़ें :- Republic Day 2026: कर्तव्य पथ पर दिखी भारतीय वायुसेना की ताकत, राफेल-सुखोई की गर्जना से गूंज उठा पूरा आसमान
832 सड़कें बंद, 1942 ट्रांसफार्मर खराब
भारी हिमपात व वर्षा से तीन राष्ट्रीय राजमार्ग सहित 832 सड़कें बंद हैं। जिला-वार स्थिति:-
लाहुल स्पीति: 270
शिमला: 224
मंडी: 110
चंबा: 78
कुल्लू: 64
सिरमौर: 41
किन्नौर: 18
कांगड़ा: 4
ऊना: 3
मौसम विभाग ने पहाड़ी व पर्यटन क्षेत्रों में यात्रा से पहले मौसम जांचने की सलाह दी है। 27 जनवरी को कई हिस्सों में दिन का तापमान 4-8 डिग्री गिर सकता है, जिससे शीत दिवस जैसी स्थिति बनेगी। ऊना, बिलासपुर, सोलन व सिरमौर में कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है।
तापमान अपडेट
रविवार को धूप से अधिकतम तापमान में 7 डिग्री तक वृद्धि हुई—कांगड़ा (7.8°), धर्मशाला (7°), कुफरी (6.8°), सोलन (4.8°)। मनाली, कांगड़ा, मंडी व हमीरपुर में शीतलहर चली। न्यूनतम तापमान में 3-5° गिरावट आई। प्रमुख स्थानों पर जमाव बिंदु से नीचे: ताबो (-10°), कुकुमसेरी (-7.9°), कल्पा (-4°), धर्मशाला (-0.6°), नारकंडा व मनाली (-1.1°), रिकांगपियो (-0.7°)।
ये भी देखें :- कटरा में 77वां गणतंत्र दिवस, CEO ने परेड को सलामी

