शिमला: हिमाचल प्रदेश में ऊंची चोटियों पर हुई ताज़ा बर्फबारी के बाद ठंड की लहर ने रफ्तार पकड़ ली है। राज्य के कम से कम 15 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया। इनमें कुछ जगहों पर तापमान माइनस में भी चला गया है, जबकि एक स्थान पर शून्य डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया।
शिमला और मंडी में मौसम:
शिमला में मौसम आज साफ है, वहीं मंडी में हल्का कोहरा देखा गया। कुल्लू और लाहौल जैसे क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद ठंड का असर बढ़ गया है।
पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव:
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, 13 दिसंबर से राज्य में एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके चलते कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। हालांकि, अगले 2-3 दिनों में न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे 2-3 डिग्री बढ़ने के संकेत हैं।
ये भी पढ़ें: हिमाचल हाईकोर्ट ने सरकार को दिया लास्ट चांस
जनजातीय क्षेत्र लाहौल में हालात:
लाहौल में सोमवार सुबह मौसम अचानक बदल गया। रोहतांग दर्रा और बारालाचा में ताज़ा बर्फबारी दर्ज की गई। रोहतांग में 12 सेंटीमीटर और ग्रांफू में 5 सेंटीमीटर तक बर्फ जमी। कोकसर और चंद्रा घाटी में भी फाहे गिरे।

मुख्य शहरों का न्यूनतम तापमान:
शिमला: 9.0°C, सुंदरनगर: 3.1°C, भुंतर: 2.6°C, कल्पा: 0.0°C, धर्मशाला: 8.6°C, ऊना: 5.7°C, पालमपुर: 5.0°C, सोलन: 3.8°C, मनाली: 2.7°C, कांगड़ा: 5.5°C, मंडी: 4.3°C, बिलासपुर: 4.8°C, हमीरपुर: 3.8°C, कुफरी: 5.6°C, कुकुमसेरी: -6.1°C, नारकंडा: 3.0°C, भरमौर: 5.0°C, रिकांगपिओ: 2.5°C, बरठीं: 2.4°C, पांवटा साहिब: 10.0°C, सराहन: 4.0°C, देहरा गोपीपुर: 7.0°C, ताबो: -4.4°C, बजौरा: 2.9°C हिमाचल के मौसम में फिलहाल साफ़ और ठंडा रहने का अनुमान है, लेकिन पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी और ठंड से सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...