Site icon Dainik Savera Times

Weather Update: हिमाचल में पड़ रही भीषण गर्मी, 6 जिलों में लू का अलर्ट

हिमाचल डेस्कः प्रदेश में मई के आखिरी सप्ताह में हिमाचल में भीषण गर्मी ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। राज्य के मैदानी और निचले क्षेत्र सूरज की तीव्र तपिश से जूझ रहे हैं। मैदानों के साथ-साथ शिमला और मनाली जैसे पहाड़ी पर्यटन स्थल भी असामान्य रूप से गरम दिखाई दिए।

ये भी पढ़ें :-

सोमवार को ऊना में अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया, जबकि राजधानी शिमला का अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री रहा। कल्पा में हल्की बरसात (0.6 मिलीमीटर) दर्ज की गई, लेकिन इसके बावजूद मैदानी और मध्य भू-भाग में तापमान में वृद्धि से स्थानीय लोग और पर्यटक गर्मी से परेशान रहे।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार अगले दो दिनों तक ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, सोलन और सिरमौर जिलों में लू चलने का येलो अलर्ट जारी रहेगा। 28 मई से राज्य में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की सम्भावना है, जिससे मौसम में तेज बदलाव आएगा। मौसम विभाग ने 28 से 30 मई के लिए प्रदेश के कई हिस्सों में तेज अंधड़, भारी बारिश और ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

ये भी पढ़ें :-

Exit mobile version