Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Himachal Weather: हिमाचल में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से बदलेगा माैसम, इस दिन होगी भारी बारिश

June 8, 2026

Himachal Weather: हिमाचल में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से बदलेगा माैसम, इस दिन होगी भारी बारिश

हिमाचल डेस्कः प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम करवट बदलने के आसार हैं। राज्य के कई हिस्सों में लगातार 4 दिन तक बारिश होने की संभावना है। सोमवार को दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अरब सागर के पश्चिम-मध्य और पूर्व-मध्य हिस्सों, महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश के कुछ भागों और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ा। वहीं, राज्य में आज मौसम सामान्य रूप से साफ़ रहा; शिमला में हल्के बादल छाए रहे।

ये भी पढे़ं :-

इस दिन होगी बारिश

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में एक-दो स्थानों पर 8, 9 और 10 जून को हल्की बारिश हो सकती है। नए पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 11 और 12 जून को राज्य के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। 13 और 14 जून को कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी।
तापमान में बदलाव की संभावना

तापमान में बदलाव की संभावना

अगले 2–3 दिनों में राज्य के कई क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे 2–4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। अधिकतम तापमान भी कई हिस्सों में धीरे-धीरे 3–5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है। इसके बाद अगले 2–3 दिनों में अधिकतम तापमान अधिकांश हिस्सों में 3–6 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। रविवार को ऊना का अधिकतम तापमान 41.0°C दर्ज किया गया था।

बीते 24 घंटों में बारिश

पिछले 24 घंटों में सराहन में 5.0 मिमी, भरमौर में 4.0 मिमी, चंबा में 2.0 मिमी और छतराड़ी में 1.9 मिमी बारिश दर्ज की गई।

कहां कितना न्यूनतम तापमान

शिमला: 18.0°C

सुंदरनगर: 18.6°C

भुंतर: 14.5°C

कल्पा: 8.8°C

धर्मशाला: 17.7°C

ऊना: 20.0°C

ये भी पढे़ं :-

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें