Site icon Dainik Savera Times

Bengaluru में अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से कूदकर Himachal की एयरहोस्टेस ने दी जान

बेंगलुरु: अपने दोस्त से मिलने दुबई से बेंगलुरु आई हिमाचल की एयरहोस्टेस ने अपमार्टमेंट की चौथी मंजिल से कूदकर जान दे दी। मिली जानकारी क अनुसार, घटना शुक्रवार रात की हैं। पुलिस के मुताबिक, घटना कोरमंगला इलाके में रेणुका रेजिडेंसी के परिसर में हुई। मृतका की पहचान हिमाचल प्रदेश की रहने वाली 28 वर्षीय अर्चना के रूप में हुई है। उसने अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी थी।

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि वह एक प्रतिष्ठित एयरलाइन कंपनी के लिए काम करती थी और दुबई से अपने सॉफ्टवेयर पेशेवर दोस्त आदेश से मिलने आई थी। आदेश केरल का रहने वाला है और बेंगलुरु में काम करता है। पुलिस का कहना है कि दोनों पिछले कई सालों से रिलेशनशिप में थे। शव को सेंट जॉन अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। सूत्रों ने कहा कि मामले में गड़बड़ी की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।

Exit mobile version