Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Himachal की अर्शिया महाजन ने बढ़ाया प्रदेश का मान, Sikkim में आयोजित G-20 Summit 2023 में India की तरफ से की मेजबानी

March 20, 2023

Himachal की अर्शिया महाजन ने बढ़ाया प्रदेश का मान, Sikkim में आयोजित G-20 Summit 2023 में India की तरफ से की मेजबानी

चिंतपूर्णी (अमन शर्मा) : एसडीएम अंब विवेक महाजन की बेटी अर्शिया महाजन ने हिमाचल प्रदेश का मान बढ़ाया है। अर्शिया महाजन गंगटोक सिक्किम में आयोजित जी 20शिखर सम्मेलन 2023 में भारत की तरफ से मेजबानी करने वाली नीति आयोग दिल्ली में यंग प्रोफेशनल के तौर पर प्रदेश को गौरवान्वित किया है। एसडीएम अम्ब के पद पर तैनात विवेक महाजन और मीनू महाजन दोनों अपनी बेटी की इस उपलब्धि पर बहुत खुशी जता रहे हैं और इनके पारिवारिक सदस्यों में भी खुशी का माहौल है।

बेटी की इस उपलब्धि पर पिता विवेक महाजन का कहना था कि माता चिंतपुर्णी और बाबा बड़भाग सिंह के आर्शिवाद से ही उनकी बेटी सफलता की बुलंदियों पर है और माता रानी के आगे भी उनकी बेटी पर यूं ही आर्शीवाद बनाए रखे। विवेक महाजन ने बताया कि उन्होंने जो बेटी को शिक्षा व संस्कार दिए हैं उस पर उन्हें गर्व है।

अर्शिया महाजन ने पूर्व में भी हैदराबाद में सम्पन्न हुए जी 20 शिखर सम्मेलन को होस्ट किया था। अर्शिया महाजन बीटैक कंप्यूटर साइंस में डिग्री करने के बाद करीब अढ़ाई साल से अटल इनोवेशन मिशन नीति आयोग दिल्ली में यंग प्रोफेशनल के तौर पर सेवारत है और अर्शिया महाजन का पूरे इंडिया में प्रसिद्ध इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस हैदराबाद में चयन हो गया है और आने वाले समय में अर्शिया महाजन विश्व के इसी फेमस स्कूल में एमबीए की पढ़ाई करेगी। बेटी की इस बड़ी उपलब्धि पर लोग एसडीएम अम्ब को बधाईयां दे रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें