चंडीगढ़: भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं हिमाचल के सह प्रभारी संजय टंडन ने दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय में आयोजित हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान उन्होंने चंडीगए़ के विकास से संबंधित और शहरवासियों की समस्याओं बारे अवगत कराया। जनहित के मुद्दों खासकर व्यापारियों व हाउसिंग बोर्ड से संबंधित समस्याओं को जल्द हल करवाने की मांग की। संजय टंडन ने केंद्रीय गृह मंत्री को अवगत कराया कि चंडीगढ़ के मनीमाजरा में 24 घंटे पानी की सप्लाई शुरू होने से लोगों में उत्साह है। 24 घंटे पानी की सप्लाई शुरू करने पर उन्होंने चंडीगढ़वासियों की तरफ से केंद्रीय गृह मंत्री का विशेष तौर पर आभार व्यक्त किया। हिमाचल सह प्रभारी संजय टंडन ने केंद्रीय गृह मंत्री को आश्वस्त किया कि चंडीगढ़ के साथ हिमाचल में भी सदस्यता अभियान पूरे जोर-शोर से चलाया जाएगा। संगठन की मजबूती के लिए पार्टी का हर नेता, पदाधिकारी व कार्यकर्ता सदस्यता अभियान में सहयोग देगा। सभी नेताओं, पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक उन्हें सदस्यता अभियान की रूप रेखा से अवगत कराया जाएगा, ताकि सभी एकजुटता के साथ पार्टी के साथ नए सदस्यों को जोड़ने में सहयोग करें।
हिमाचल के सह प्रभारी Sanjay Tandon ने केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah से की मुलाकात

