Site icon Dainik Savera Times

हिमाचल के पर्यटन स्थल सैलानियों से गुलजार; शिमला-मनाली में भारी संख्या से पहुंच रहे पर्यटक

शिमला: प्रदेश में समर पर्यटन सीजन जोरों पर चल रहा है। प्रदेश के पर्यटन स्थल सैलानियों से गुलजार हैं। पिछले कुछ दिनों से मैदानी इलाकों से पर्यटकों हिमाचल पहुंचना जारी है। मैदानी इलाकों में इन दिनों स्कूलों में अवकाश चल रहा हैं, ऐसे में पर्यटकों ने पहाड़ों की ओर रुख किया है। पिछले हफ्ते से सूबे के होटलों में ऑक्यूपेंसी 80 फीसदी तक पहुच गई है। मैदानी इलाकों से हिमाचल आ रहे सैलानियों से इस समय पर्यटन सीजन को पंख लग गए हैं। पर्यटन करोबार से जुड़े लोगों ने भी राहत की सांस ली है। बर्फबारी न होने की वजह से इस बार वींटर पर्यटन सीजन मंदा रहा था।

वींटर सीजन में काफी कम पर्यटक प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर पहुंचे थे। अब समर पर्यटन सीजन में भारी संख्या में सैलानी सूबे के पर्यटन स्थल पर पहुंचने लगे है। शिमला, मनाली, रोहतांग, धर्मशाला, किन्नौर, नारंकडा, चायल और कुफरी पर्यटन स्थलांे के होटल पर्यटकों से पैक है। हर रोज पर्यटकों से भरे हजारों वाहन हिमाचल पहुंच रहे हैं। हालांकि प्रदेश के कुछ स्थलों पर बारिश के दौर चल रहा है, पर सैलानियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। पर्यटन व्यवसाय से जुड़े से लोगों का मानना है कि जून महीने में अभी और पर्यटक हिमाचल आएंगे। प्रदेश पर्यटन विकास निगम के होटलों के अलावा प्रदेश के कई बड़े होटलों में सैलानी एडवांस बुकिंग कर हैं।

ये भी पढ़ें- ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग में आत्मनिर्भरता जरूरी, 2030 तक भारत बने ग्लोबल हब: राजनाथ सिंह

Exit mobile version