Site icon Dainik Savera Times

हिमाचल के मौसम ने बदली करवट, 8-12 फरवरी तक ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश-बर्फबारी की संभावना

Himachal Weather Update

Himachal Pradesh Weather : हिमाचल प्रदेश में कल से मौसम पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके कारण अगले 5 दिनों तक राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान है। इस दौरान मध्यम ऊंचाई वाले और निचले क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा। आपको बता दे कि मौसम विभाग के अनुसार आज पूरे राज्य में धूप खिलेगी। WD के सक्रिय होने के बाद 8 से 12 फरवरी तक ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। 10 फरवरी को मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

3 जिलों में शीतलहर का अलर्ट

3 जिलों में शीतलहर का अलर्ट दूसरी ओर ऊना, बिलासपुर और मंडी जिलों में आज घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में कई जगहों पर सुबह से दोपहर तक कोहरा छाया रहेगा। इसके चलते दृश्यता 50 मीटर से भी कम रहेगी। इसे देखते हुए वाहन चालकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

सर्दियों के मौसम में सामान्य से 72 फीसदी कम बारिश

सर्दियों के मौसम में राज्य में सामान्य से 72 फीसदी कम बारिश हुई है। 1 जनवरी से 6 फरवरी के बीच सामान्य बारिश 100.4 मिमी होती है। लेकिन इस बार सिर्फ 28.5 मिमी बारिश हुई है।

24 घंटे में कल्पा का तापमान 5.7 डिग्री बढ़ा

बारिश और बर्फबारी के बाद पिछले 24 घंटे में तापमान में उछाल आया है। पिछले 24 घंटे में राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है, जो सामान्य से 0.6 डिग्री अधिक है। कल्पा का तापमान सबसे ज्यादा 5.7 डिग्री बढ़ा है और यहां का अधिकतम तापमान 8.2 डिग्री हो गया है। एक दिन धूप खिलने से मनाली के अधिकतम तापमान में भी 5.5 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई और मनाली का तापमान 10.2 डिग्री पहुंच गया है।

Exit mobile version